कब चींटी किससे कहती है, दाना पानी लाओ।
कब चिड़िया किससे कहती है, अनाज मुझे दे जाओ।
कहाँ नौकरी अजगर करता, किसका भरता पानी।
बादल कब किससे कहता है, ला दो भरकर पानी।
कीट पतंगे, जंतु अनगिनत, किस पर निर्भर रहते ।
अपना काम सभी हैं करते, खुद पर निर्भर रहते ।।
खोज: Apna kam