आतम देव- aatam dev

मुझे देखना आतम देव कैसा है ?
देव कैसा है। क्या करता है ? मुझे देखना..।।

वही देवाधिदेव, वही भगवान् जो,
वही परमेश्वर कैसा है। मुझे देखना..।।

जाने सभी विश्व, झलके सभी जहाँ,
दर्पण समान देव कैसा है ? । मुझे देखना..।।

न्यारा है विश्व से, न्यारा है देह
आनन्द से एकमेक कैसा है ? मुझे देखना.. ।।

जन्मे मरे नहीं, राजा या रंक
सागर आनन्द का कैसा है ? मुझे देखना.. ।।

आँखों दिखे नहीं, कानों सुनू नहीं,
ज्ञान में समाय, वह कैसा है? मुझे देखना.. ।।

3 Likes