आत्म-भावना | Aatam bhavna

आत्मा का ज्ञान हो, और आत्मा का ध्यान हो।
आत्मा से ही मेरी संसार में पहचान हो॥
आत्मा में दिन उदय हो, आत्मा में रात हो।
आत्मा अनुभव में आवे, आत्मा की बात हो॥
आत्मा ही लक्ष्य होवे, आत्मा ही साथ हो।
आत्मा की सिद्धि होवे, ज्ञान की बरसात हो॥
आत्मा ही धर्म हो और आत्मा ही कर्म हो॥

आत्मा शिवशर्मदाता, ज्ञान का ये मर्म हो।
आत्मा की भावना में ही, मेरी अवसान हो॥
आत्मा के ध्यान में ही मेरा पुनरुत्थान हो।
आत्मा का रहे चिन्तन, आत्मा में लीन हो॥
आत्मा परमात्मा के रूप में ही विलीन हो॥

Singer: @Anushri_Jain

खोज: Atam bhavna

6 Likes