आध्यात्मिक क्रिकेट
आध्यात्मिक क्रिकेट
संकलन- साक्षी संयम पुजारी
नियम-
- इसमें दो टीम रहेगी। अनेकांत व स्याद्वाद, प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी रहेंगे।
- जो टीम टॉस जीतेगी वह निर्णय लेगी कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी।
- प्रश्न व रन इस प्रकार रहेंगे।
- निर्णायक का निर्णय अंतिम व सर्व मान्य होगा।
- प्रश्न भेद संबंधी रहेंगे।
- उत्तर आपको 15 सेकंड के अंदर देना होगा।
- जिनका उत्तर 1, 2, 3, 4, 6 आता है उसके तो वही नंबर रहेंगे।
- जिसका उत्तर 5 आता है वह 4 में गिना जाएगा।
- जिसका उत्तर 6 से अधिक है उसे 6 में गिना जाएगा।
- ऐसे भेद जिनके 2 प्रकार से भेद हो सकते हैं उसमें जो आप बोलोगे वह गिना जाएगा।
- उदाहरण- तप के भेद 2 भी हैं और 12 भी यदि आप 2 उत्तर देंगे तो 2 रन और 12 देंगे तो 6 रन।
- उत्तर नहीं देने पर वह डॉट (खाली) बॉल मानी जाएगी।
- गलत उत्तर अथवा अधूरा उत्तर देने पर आप आउट करार दिए जाओगे।
- खेल में क्रमशः तीन बोल तक किंकर होने पर आप को आउट करार दिया जाएगा।
- पीछे से टीम की सहायता द्वारा उत्तर देने पर आपकी टीम से 5 रन काट लिए जाएंगे।
- आप बल्लेबाजी करने वाले अधिक से अधिक 3 खिलाड़ी को रिटायर कर सकते हो; परंतु वह बाकी खिलाड़ी के आउट होने के बाद ही रिटायर हुए क्रम में ही पुनः आ सकेगा।
- (संयोजक के लिए)- इस खेल में आपको गेंद की जगह पर्ची उठानी है यहाँ पर्ची के नंबर 80 से 150 दिए जो की गेंद की रफ्तार को ध्यान में रख कर दिए है, कमेटी के समय को याद में रखकर।
- और इसमें आउट की, नो बॉल की, वाइड की पर्ची आप अलग से डाल दीजिए।
- यह खेल 10 ओवर को ध्यान में रख कर व सामान्य ज्ञाता की दृष्टि से बनाया है।
प्रथम गेंदबाजी करने वालों की तरफ से प्रश्न
80 सिद्ध शिला कितनी होती है? उत्तर- 1
81 तीर्थंकर की माता के कितने पुत्र हो सकते हैं? उत्तर- 1
82 कितने द्रव्य मूर्तिक होते हैं? उत्तर- 1
83 इस जीव को कम से कम कितने ज्ञान हो सकते हैं? उत्तर- 1
84 उपयोग के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 3, 12
85 जीव के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
86 परमात्मा के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
87 ज्ञान के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 5
88 द्रव्य कितने होते हैं? उत्तर- 6, अनंत
89 देव कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 4, 10
90 कुज्ञान के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 3
91 योग के कितने प्रकार होते हैं? उत्तर- 3
92 कषाय कितनी होती है? उत्तर- 4, 25
93 भव्य कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 3
94 मूढ़ता कितनी होती है? उत्तर- 3
95 नय कितने प्रकार का होता है? उत्तर- 2, 7, 47
96 संज्ञी जीव के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2
97 कितने तीर्थंकर पावापुर से मोक्ष गए हैं? उत्तर- 1
98 प्राण के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 10
99 पात्र कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 3
100 अनुयोग कितने होते हैं? उत्तर- 4
101 बल कितने होते हैं? उत्तर- 3
102 शल्य के कितने प्रकार होते हैं? उत्तर- 3
103 झूठ कितने प्रकार का होता है? उत्तर- 2
104 जैन के कितने लक्षण होते हैं? उत्तर- 3
105 तत्त्व के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 7
106 महाव्रत कितने होते हैं? उत्तर- 5
107 नंदीश्वरद्वीप में कितने जिन चैत्यालय होते हैं? उत्तर- 52
108 पर्व कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 2
109 भगवान महावीर के कितने नाम हैं? उत्तर- 5
110 किस गुणस्थान में सम्यग्दर्शन की प्राप्ति होती है? उत्तर- 4
111 मिथ्यात्व कौन से गुणस्थान का नाम है? उत्तर- 1
112 पर्याय की अपेक्षा आत्मा के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 3
113 नरक कितने होते हैं? उत्तर- 7
114 अभाव कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 4
115 रत्न कितने होते हैं? उत्तर- 3
116 दसलक्षण पर्व वर्ष में कितनी बार आते हैं? उत्तर- 3
117 श्रावक के कितने व्रत होते हैं? उत्तर- 12
118 पूजा कितने प्रकार की होती है? उत्तर- 2
प्रश्नोत्तरी
119 धर्म ध्यान के कितने भेद हैं? उत्तर- 4
120 जंबूद्वीप में कितने सूर्य हैं? उत्तर- 2
121 ध्यान के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 4
122 धर्म द्रव्य की संख्या कितनी है? उत्तर- 1
123 लोकाकाश के एक प्रदेश पर कितने काल द्रव्य रह सकते हैं? उत्तर- 1
124 मतिज्ञान के कितने भेद हैं? उत्तर- 4, 336
125 काल के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 3, 6
126 अवधिज्ञान के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 3, 6
127 श्रावक कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 3
128 लोक में कितने मंगल हैं? उत्तर- 4
129 धर्म द्रव्य की संख्या कितनी है? उत्तर- 1
130 घाति कर्म के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 4
131 अनायतन कितने होते हैं? उत्तर- 6
132 कितने द्रव्य अस्तिकाय नहीं हैं? उत्तर- 1
133 जीव तत्व के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 1
134 परमेष्ठी कितने होते हैं? उत्तर- 5
135 भावना कितनी होती है? उत्तर- 4, 12
136 समिति कितनी होती है? उत्तर- 5
137 कितने द्रव्य अस्तिकाय हैं? उत्तर- 5
138 भोग-भूमि कितने प्रकार की होती हैं? उत्तर-3
139 कितनी गति के जीव समवशरण में जाते हैं? उत्तर- 3
140 शिक्षाव्रत के कितने भेद हैं? उत्तर- 4
141 पुद्गल के कितने भेद होते हैं? उत्तर-2
142 6 महीने 8 समय में कितने जीव मोक्ष जाते हैं? उत्तर- 608
143 कषाय चौकड़ी कितनी होती है? उत्तर- 4
144 गुप्ति कितनी होती हैं? उत्तर- 3
145 श्रावक के कितने आवश्यक होते हैं? उत्तर- 6
146 अधर्म द्रव्य की संख्या कितनी है? उत्तर- 1
147 सम्यग्ज्ञान के कितने अंग होते हैं? उत्तर- 8
148 कर्म कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 2, 3, 8
149 आकाश द्रव्य की कितनी संख्या है? उत्तर- 1
150 सत्य कितने प्रकार का होता है? उत्तर- 10
Total run- 262
द्वितीय गेंदबाज़ी करने वालों की तरफ़ से प्रश्न
80 कैलाश पर्वत से कितने तीर्थंकर मोक्ष गए हैं? उत्तर- 1
81 जंबूद्वीप में कितने मेरु हैं? उत्तर- 1
82 काल द्रव्य की कितनी संख्या है? उत्तर- लोक प्रमाण असंख्यात
83 मिथ्यात्व नाम का गुणस्थान कौन से नंबर का है? उत्तर- 1
84 तप के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 12
85 हाथी का चिन्ह कौन से तीर्थंकर का है? उत्तर- 2
86 संसारी जीव के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
87 मिथ्यात्व के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 5
88 तत्व कितने होते हैं? उत्तर- 2, 7
89 ऐसे कितने तीर्थंकर हुए हैं जो कामदेव व चक्रवर्ती पद के भी धारी थे? उत्तर- 3
90 तीर्थंकर के कितने कल्याणक होते हैं? उत्तर- 2, 3, 5
91 सच्चे देव के कितने लक्षण होते हैं? उत्तर- 2, 3
92 गति कितनी होती है? उत्तर- 4, 5
93 कितने तीर्थंकर गिरनार से मोक्ष गए हैं? उत्तर- 1
94 भूमि कितने प्रकार की होती हैं? उत्तर- 2, 8
95 भवनत्रिक देव कितने होते हैं? उत्तर- 3
96 अष्टाह्निका पर्व वर्ष में कितनी बार आते हैं? उत्तर- 3
97 वातवलय कितनी होती है? उत्तर- 3
98 भाव कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 2, 3, 5
प्रश्नोत्तरी
99 प्रमाण के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2
100 लेश्या के कितने प्रकार होते हैं? उत्तर- 2, 6
101 पंच परमेष्ठी में से कितने परमेष्ठी देव होते हैं? उत्तर- 2
102 सम्यग्दर्शन के कितने भेद होते हैं? उत्तर-3
103 परिग्रह के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 24
104 परम पारिणामिक भाव के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 1
105 एक जीव को अधिक से अधिक कितने ज्ञान हो सकते हैं? उत्तर- 4
106 मकार कितने होते हैं? उत्तर- 3
107 कम से कम एक साथ कितने शरीर हो सकते हैं? उत्तर- 2
108 पर्याय कितने प्रकार की होती है? उत्तर- 2, 4
109 नो (मंद) कषाय कितनी होती है? उत्तर- 9
110 अनुव्रत कितने होते हैं? उत्तर- 5
111 सम्यग्दर्शन के पूर्व कितने करण परिणाम होते हैं? उत्तर- 3
112 कितने आचार्यों ने षट्खंडागम ग्रंथ की रचना की है? उत्तर- 2
113 चोरी कितने प्रकार की होती है? उत्तर- 2
114 श्रावक के कितने गुण होते हैं? उत्तर- 3
115 पदार्थ कितने होते हैं? उत्तर- 9
116 दान कितने प्रकार का होता है? उत्तर- 4
117 चक्रवर्ती कितने होते हैं? उत्तर- 12
118 अंतरात्मा के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 3
119 विकथा कितनी होती है? उत्तर- 4
120 पंच परमेष्ठी में कितने गुरु हैं? उत्तर- 3
121 वनस्पति काय के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
122 गुणव्रत कितने होते हैं? उत्तर- 3
123 भगवान महावीर के बाद कितने अनुबद्ध केवली हुए हैं? उत्तर- 3
124 तात्कालिक पर्व कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर- 2
125 अघाति कर्म के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 4
126 सिद्ध परमेष्ठी के कितने मूल गुण होते हैं? उत्तर- 8
127 पारिणामिक भाव के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 3
128 मुनिराज के कितने मूल गुण होते हैं? उत्तर- 28
129 सम्यग्दर्शन के कितने अंग होते हैं? उत्तर- 8
130 शुक्ल ध्यान के कितने भेद हैं? उत्तर- 4
131 कितने तीर्थंकरों पर उपसर्ग हुआ था? उत्तर- 3
132 लोक कितने होते हैं? उत्तर- 2, 3
133 विभाजन की अपेक्षा आकाश के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
134 निगोद के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
135 पाप कितने होते हैं? उत्तर- 5
136 जंबूद्वीप में कितने चंद्रमा हैं? उत्तर- 2
137 परिग्रह कितने होते हैं? उत्तर- 22
138 श्रुत ज्ञान के कितने भेद हैं? उत्तर- 2, 12
139 प्रातिहार्य कितने होते हैं? उत्तर- 8
140 हिंसा के कितने भेद होते हैं? उत्तर- 2, 4
141 मुनिराज के कितने आवश्यक होते हैं? उत्तर- 6
142 जैन ध्वज में कितने रंग हैं? उत्तर- 5
143 विकार कितने प्रकार का होता है? उत्तर- 3
144 6 महीने 8 समय में कितने जीव नित्य निगोद में निकलते हैं? उत्तर- 608
145 मन:पर्यय ज्ञान के कितने भेद हैं? उत्तर- 2
146 अरिहंत परमेष्ठी को घाति कर्म के अभाव में कितने गुण प्रगट होते हैं? उत्तर- 4
147 तत्त्वार्थ सूत्र में कितने अध्याय हैं? उत्तर- 10
148 एकेन्द्रिय जीव के कितने भेद हैं? उत्तर- 5
149 एक से अधिक नाम वाले कितने तीर्थंकर हुए हैं? उत्तर- 3
150 एक साथ अधिक से अधिक कितने शरीर हो सकते हैं? उत्तर- 4
Total run- 263
मूल दस्तावेज़ (PDF): 3494.pdf
स्रोत: Gyata संग्रह।
प्रूफरीडिंग बाकी है