भगवान महावीर के जीवन पर 66 प्रश्न-उत्तर: तीर्थंकर नाम, चिन्ह, माता-पिता, पंचकल्याणक तिथियाँ व स्थान, दीक्षा, केवलज्ञान, समवशरण, गणधर, निर्वाण (पावापुरी) और तीर्थ प्रवर्तनकाल तक। संकलन — जैन ज्ञान दर्शन ग्रुप। पाठशाला प्रश्नोत्तरी / क्विज़ व महावीर जयंती, दशलक्षण पर्व के कार्यक्रमों के लिए तैयार सामग्री।
Bhagwan Mahavir Prashnottari — 66 question-answer pairs on the life of Tirthankar Mahavir (birth, panch-kalyanak dates, diksha, kevalgyan, samavsharan, nirvana at Pavapuri), compiled by Jain Gyan Darshan Group. Full Q&A below; original PDF attached beneath.
प्रश्न 1 - चौबीसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?
उत्तर - श्री महावीर भगवन।
प्रश्न 2 - श्री महावीर भगवन को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?
उत्तर - सिंह चिन्हसे।
प्रश्न 3 - श्री महावीर भगवन के पिता का क्या नाम था?
उत्तर - राजा सिद्धार्थ।
प्रश्न 4 - श्री महावीर भगवन की माता का क्या नाम था?
उत्तर - महारानी त्रिसला देवी।
प्रश्न 5 - महारानी त्रिसला देवी का दूसरा क्या नाम था?
उत्तर - महारानी प्रियकारिणी देवी।
प्रश्न 6 - श्री महावीर भगवन का गर्भकल्याणक किस तिथि को हुआ था?
उत्तर - आषाढ कृष्णा छट को।
प्रश्न 7 - श्री महावीर भगवन का गर्भकल्याणक किस नक्षत्र मे हुआ था?
उत्तर - उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में।
प्रश्न 8 - श्री महावीर भगवन कहां से गर्भ मे आये थे?
उत्तर - पुष्पोत्तर विमान से।
प्रश्न 9 - श्री महावीर भगवन का जन्म किस तिथि मे हुआ था?
उत्तर - चैत्र शुक्ला तेरस को।
प्रश्न 10 - श्री महावीर भगवन का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में।
प्रश्न 11 - श्री महावीर भगवन का जन्म किस नगर मे हुआ था?
उत्तर - कुण्डलपुर नगर में।
प्रश्न 12 - श्री महावीर भगवन का जन्म किस वंश मे हुआ था?
उत्तर - नाथ वंश मे।
प्रश्न 13 - श्री महावीर भगवान का जन्म किस कुल में हुआ था?
उत्तर - काश्यप् कुल में।
प्रश्न 14 - श्री महावीर भगवान की आयु कितनी थी?
उत्तर - बहत्तर वर्ष।
प्रश्न 15 - श्री महावीर भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?
उत्तर - तीस वर्ष का।
प्रश्न 16 - श्री महावीर भगवान के शरीर की ऊँचाई कितनी थी?
उत्तर - सात हाथ की।
प्रश्न 17 - श्री महावीर भगवान के शरीर का रंग कैसा था?
उत्तर - स्वर्णवर्ण।
प्रश्न 18 - श्री महावीर भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?
उत्तर - राज्य नहीं किया।
प्रश्न 19 - श्री महावीर भगवान को कैसे वैराग्य हुआ?
उत्तर - जाति स्मरण से।
प्रश्न 20 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस तिथि में हुई थी?
उत्तर - मगसिर कृष्णा दशमी को।
प्रश्न 21 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस नक्षत्र में हुई थी?
उत्तर - उत्तरा नक्षत्र में।
प्रश्न 22 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस वन में हुई थी?
उत्तर - षण्ड वन में।
प्रश्न 23 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस नगर में हुई थी?
उत्तर - कुण्डलपुर नगर में। (कुण्डलग्राम में)
प्रश्न 24 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस वृक्ष के नीचे हुई थी?
उत्तर - शाल वृक्ष के नीचे।
प्रश्न 25 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा पालकी का क्या नाम था?
उत्तर - चन्द्रप्रभा नाम की पालकी।
प्रश्न 26 - श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस समय हुई थी?
उत्तर - अपरान्हकाल मे।
प्रश्न 27 - श्री महावीर भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?
उत्तर - अकेले ही।
प्रश्न 28 - श्री महावीर भगवान ने दीक्षा कितने उपवास किय?
उत्तर - तृतीय भक्त।
प्रश्न 29 - श्री महावीर भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?
उत्तर - बारह वर्ष तक।
प्रश्न 30 - श्री महावीर भगवान का प्रथम आहार कहां हुआ था?
उत्तर - कुल ग्राम नगर में।
प्रश्न 31 - श्री महावीर भगवान को आहार किसने दिया था?
उत्तर - राजा कूल ने।
प्रश्न 32 - श्री महावीर भगवान ने किस वस्तु का आहार लिया था?
उत्तर - दूध की खीर का।
प्रश्न 33 - श्री महावीर भगवान का केवल ज्ञान किस तिथि को हुआ था?
उत्तर - वैशाख शुक्ला दशमी को।
प्रश्न 34 - श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर - मघा नक्षत्र में।
प्रश्न 35 - श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस समय हुआ था?
उत्तर - पूर्वान्ह काल में।
प्रश्न 36 - श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान कहां हुआ था?
उत्तर - ऋजुकूला नदी के किनारे।
प्रश्न 37 - श्री महावीर भगवान को केवल ज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?
उत्तर - शाल वृक्ष के नीचे।
प्रश्न 38 - श्री महावीर भगवान का समोशरण कितना विस्तरित था?
उत्तर - एक योजन विस्तरित।
प्रश्न 39 - श्री महावीर भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?
उत्तर - तीस वर्ष का।
प्रश्न 40 - श्री महावीर भगवान की शासन देवी का नाम बताइये?
उत्तर - सिद्धायनी देवी।
प्रश्न 41 - श्री महावीर भगवान के शासन देव का नाम बताइये?
उत्तर - ग्रह्यक देव (मातंगयक्ष)।
प्रश्न 42 - श्री महावीर भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये?
उत्तर - 1. कुमुद 2. अंजन 3. चामर 4. पुष्पदन्तजी।
प्रश्न 43 - श्री महावीर भगवान के कितने गणधर थे?
उत्तर - ग्यारह गणधर।
प्रश्न 44 - श्री महावीर भगवान के प्रमुख गणधर कौन थे?
उत्तर - श्री गौतम गणधर।
प्रश्न 45 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कुल कितने मुनि थे?
उत्तर - चैदह हजार मुनि।
प्रश्न 46 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने पूर्वधर मुनि थे?
उत्तर - तीन सौ पूर्वाधर मुनि।
प्रश्न 47 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने शिक्षक मुनि थे?
उत्तर - नौ हजार नौ सौ शिक्षक मुनि।
प्रश्न 48 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?
उत्तर - एक हजार तीन सौ अवधि ज्ञानी मुनि।
प्रश्न 49 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने केवली थे?
उत्तर - सात सौ केवली।
प्रश्न 50 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विक्रिया धारी मुनि थे?
उत्तर - नौ सौ विक्रिया धारी मुनि।
प्रश्न 51 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विपुलमति ज्ञानी थे?
उत्तर - पांच सौ विपुलमति मुनि।
प्रश्न 52 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने वादी मुनि थे?
उत्तर - चार सौ वादी मुनि।
प्रश्न 53 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितनी आर्यिकायें थीं?
उत्तर - छत्तीस हजार आर्यिकायें।
प्रश्न 54 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे प्रमुख आर्यिका कौन थी?
उत्तर - गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री चंदनाजी।
प्रश्न 55 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने श्रावक थे?
उत्तर - एक लाख श्रावक।
प्रश्न 56 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने श्राविकायें थीं?
उत्तर - तीन लाख आर्यिकायें।
प्रश्न 57 - श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस तिथि मे हुआ था?
उत्तर - कार्तिक कृष्णा अमावस्या को।
प्रश्न 58 - श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस काल मे हुआ था?
उत्तर - प्रत्यूष काल प्रातःकाल की बेला में।
प्रश्न 59 - श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर - स्वाति नक्षत्र में।
प्रश्न 60 - श्री महावीर भगवान किस स्थान से मोक्ष को गये थे?
उत्तर - पावापुरी से।
प्रश्न 61 - श्री महावीर भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष को गये थे?
उत्तर - अकेले।
प्रश्न 62 - श्री महावीर भगवान ने मोक्ष जाने से कितने समय पूर्व भोग निवृत्ति की?
उत्तर - दो दिन पूर्व।
प्रश्न 63 - श्री महावीर भगवान ने कितने अनुबद्ध केवली थे?
उत्तर - तीन अनुबद्ध केवली।
प्रश्न 63 - श्री महावीर भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके अनुत्तर विमानो को प्राप्त किया?
उत्तर - आठ हजार आठ सौ मुनि शिष्यो ने।
प्रश्न 64 - श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने मुनियों ने मुक्ति को प्राप्त किया?
उत्तर - चार हजार चार सौ मुनियो ने।
प्रश्न 65 - श्री महावीर भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके पहले स्वर्ग से ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?
उत्तर - आठ सौ मुनियो ने।
प्रश्न 66 - श्री महावीर भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का है?
उत्तर - इक्कीस हजार व्यालिस वर्ष तक वीर का शासन रहेगा।
स्रोत: जैन ज्ञान दर्शन ग्रुप (jaingyandarshan.wordpress.com) - मूल PDF नीचे संलग्न है।
डाउनलोड / Download PDF: भगवान महावीर प्रश्नोत्तरी (PDF, 14 पृष्ठ)