
जिनवाणी सज्जा एवं ग्रन्थ-ग्रन्थकार परिचय प्रतियोगिता (2020)
Jinvani Decoration & Granth–Granthkar Introduction Competition
जिनस्वर द्वारा आयोजित तथा पाठशाला खोलो अभियान द्वारा प्रायोजित (24 अप्रैल – 5 मई 2020)।
घर पर विराजमान किसी जीर्ण-शीर्ण जिनवाणी की वैयावृत्ति करें — उसकी मूल अवस्था का फोटो लें, अहिंसक सामग्री से आदरपूर्वक सजाएँ, आकर्षक कवर चढ़ाएँ, और पूर्ण होने पर ग्रन्थ व ग्रन्थकार का परिचय देते हुए एक वीडियो (अधिकतम 3 मिनट) प्रेषित करें। सजावट के साथ-साथ ग्रन्थ-ग्रन्थकार परिचय का भी मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के नियम
- अपने घर पर विराजमान किसी एक जीर्ण-शीर्ण जिनवाणी की वैयावृत्ति करना है।
- जिनवाणी की मूल अवस्था का फोटो (सजावट से पूर्व), एक फोटो सजावट करते समय, और पूर्ण होने पर दो फोटो लें जिसमें पूरी जिनवाणी सजावट के साथ दिखे। सिलाई-सजावट अहिंसक सामग्री से आदरपूर्वक करें; आकर्षक कवर चढ़ाकर सजाएँ। पूर्ण होने पर शुद्ध वस्त्र पहिनकर ग्रन्थ व ग्रन्थकार का परिचय देते हुए वीडियो भेजें (समय सीमा 3 मिनट)।
- जीर्ण-शीर्ण जिनवाणी उपलब्ध न होने पर नई जिनवाणी को कवर कर के सजावट मात्र भी कर सकते हैं।
- जिनवाणी की सजावट के साथ ही ग्रन्थ-ग्रन्थकार परिचय का भी मूल्यांकन किया जाएगा। जितना अधिक आकर्षक व जानकारीपूर्ण प्रस्तुतिकरण, उतने अधिक अंक।
- अंतिम तिथि: 1 मई 2020 (बढ़ाकर 5 मई 2020)।
- आयु-वर्ग: प्रथम 8-11 वर्ष; द्वितीय 12-15 वर्ष; तृतीय 16-अधिक वर्ष। प्रत्येक श्रेणी में 3 पुरस्कार — प्रथम ₹1000, द्वितीय ₹750, तृतीय ₹500।
- निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। मात्र अहिंसक सामग्री का ही प्रयोग करें तथा जिनवाणी विनय का पूर्ण ध्यान रखें।
परिणाम (Winners)
टीम जिनस्वर समस्त प्रतिभागियों एवं अनुमोदकों का आभार प्रदर्शित करती है कि उन्होंने अपने समय का सदुपयोग जिनवाणी माँ की वैयावृत्ति में किया।
तृतीय वर्ग — 16 वर्ष एवं अधिक
प्रथम — Team Aaradhna → https://youtu.be/foMHXRa4zwQ
द्वितीय — Mrs. Vishakha Topre, Hyderabad → https://youtu.be/-Y99YE_esco
तृतीय — Ms. Vaishali Jain, Lalitpur → https://youtu.be/7ktWl3N_AYY
द्वितीय वर्ग — 12-15 वर्ष
प्रथम — Ms. Nirjhar Jain, Indore → https://youtu.be/4zICOZ1K5fg
द्वितीय — Ms. Nirjara Jain, Khaniyadhana → https://youtu.be/GMLK7I-irxM
तृतीय — Ms. Neya Porwal, Hyderabad → https://youtu.be/h1_-nx0ZQWI
प्रथम वर्ग — 8-11 वर्ष
प्रथम — Ms. Labdhi Jain, Jaipur → https://youtu.be/GvWDkD_baws
द्वितीय — Ms. Prapti Shah, Mumbai → https://youtu.be/p41O2v9VhN8
तृतीय — Mr. Updesh Jain, Delhi → https://youtu.be/c_7xDhpYbI0
समस्त प्रविष्टियों की playlist: https://www.youtube.com/playlist?list=PLzi_nN7hhdrAxw1qHA7ZTwgW9nLBQBjnU