मंगलमय जिनवाणी — जैन तत्त्वज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी खेल, जिसमें प्रत्येक उत्तर एक ही अक्षर से प्रारम्भ होता है। कुल 12 प्रश्न। नियम: इसमें सभी प्रश्नों के उत्तर ‘म’ से शुरू होंगे।
Mangalmay Jinvani — a Jain knowledge quiz game in which every answer starts with the same letter. 12 questions. Rule: every answer begins with ‘म’. Questions with their answers are given below.
नियमावली
इसमें सभी प्रश्नों के उत्तर ‘म’ से शुरू होंगे।
प्रश्न एवं उत्तर
1. एक मेरु का नाम
उत्तर: मंदर
2. णमोकार मंत्र के अन्य नाम
उत्तर: महामंत्र व मूल मंत्र
3. जो मोह राग देश रुपी पापों को गलावे वह सच्चा सुख दे उसे क्या कहते हैं
उत्तर: मंगल
4. ऐसे 1 तीर्थंकर का नाम जो बाल ब्रह्मचारी हैं
उत्तर: मल्लिनाथ जी व महावीर स्वामी
5. श्री आदिनाथ भगवान जी की मां का नाम
उत्तर: मरु देवी जी
6. ढाई दीप के बाद आने वाला एक पर्वत जिसको कोई भी मनुष्य पार नहीं कर सकता
उत्तर: मानुषोत्तर पर्वत
7. इंद्रिय व मन के निमित्त से होने वाला ज्ञान
उत्तर: मति ज्ञान
8. भक्तांबर स्तोत्र के रचयिता
उत्तर: मांगतुंग आचार्य
9. वह कौन सा जीव है जिसने पहले तीर्थंकर के काल में ३६३ मत निकाले
उत्तर: मरीचि
10. राम जी वह हनुमान जी कहां से मोक्ष गए
उत्तर: मांगीतुंगी सिद्ध क्षेत्र
11. आगामी चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर का क्या नाम होगा
उत्तर: महापद्म
12. 28 मूल गुण के धारी और ज्ञान ध्यान में लीन रहते है
उत्तर: मुनिराज
प्रूफरीडिंग बाकी है