बालबोध पाठमाला भाग-१ | Balbodh Pathmala Part-1 [Hindi & English]

देवदर्शन

दिनेश - जिनेश ! ओ जिनेश !! कहाँ जा रहे हो ?
जिनेश - मन्दिरजी।
दिनेश - क्यों ?
जिनेश - जिनेन्द्र भगवान के दर्शन करने।
दिनेश - अच्छा मैं भी चलता हूँ।
जिनेश - तुम चलोगे तो चलो; पर पहिले यह चमड़े की पट्टी (बेल्ट) घर खोलकर आओ। तुम्हें पता नहीं मन्दिर में चमड़े से बनी वस्तुएँ लेकर नहीं जाना चाहिए।
दिनेश - अच्छा भाई ! मैं अभी खोलकर आया।
( दोनों मन्दिर पहुँचते हैं)।

जिनेश - अरे भाई ! कहाँ चले जा रहे हो ? जूते तो यहीं खोल दो। मन्दिर के भीतर चप्पल, जूते पहने हुए नहीं जाते। मालूम होता है पहिले तुम कभी मन्दिर आये ही नहीं, इसीकारण दर्शन करने की विधि भी नहीं जानते।
दिनेश - हाँ भाई, नहीं जानता, अब तुम बताओ।
जिनेश - सुनो ! मन्दिर के दरवाजे पर पानी रखा रहता है। हमें चाहिए कि सबसे पहिले चप्पल-जूते खोलकर पानी से हाथ-पैर धोकर फिर भगवान की जयजयकार करते हुए तथा तीन बार नि:सहि नि:सहि नि:सहि बोलते हुए मन्दिर में प्रवेश करें।
दिनेश - नि:सहि का क्या अर्थ होता है ?
जिनेश - नि:सहि का अर्थ है सर्व सांसारिक कार्यों का निषेध। तात्पर्य यह है कि संसार के सब कार्यों की उलझन छोड़ कर मन्दिर में प्रवेश करें।
दिनेश - उसके बाद?
जिनेश - उसके बाद भगवान की वेदी के सामने ॐ जय जय जय नमोऽस्तु नमोऽस्तु नमोऽस्तु णमो अरहंताणं आदि णमोकार मंत्र एवं चत्तारि मंगलं आदि पाठ बोलते हुए जिनेन्द्र भगवान को अष्टांग नमस्कार करें। इसके बाद चित्त को एकाग्र करके भगवान की स्तुति पढ़ते हुए तीन प्रदक्षिणा देनी चाहिए। उसके बाद फिर भगवान को नमस्कार कर नौ बार णमोकार मंत्र पढ़ते हुए कायोत्सर्ग करना चाहिए।
दिनेश - अच्छा तो शान्ति से इस प्रकार चित्त एकाग्र करके भगवान का दर्शन करना चाहिए। और…
जिनेश - और क्या ? उसके बाद शान्ति से बैठकर कम से कम आधा घंटा शास्त्र पढ़ना चाहिए। यदि मन्दिरजी में उस समय प्रवचन होता हो तो वह सुनना चाहिए।
दिनेश - बस…।।
जिनेश - बस क्या ? जो शास्त्र में पढ़ा हो अथवा प्रवचन में सुना हो, उसे थोड़ी देर बैठकर मनन करना चाहिए तथा सोचना चाहिए कि मैं कौन हूँ ? भगवान कौन हैं ? मैं स्वयं भगवान कैसे बन सकता हूँ? आदि, आदि।
दिनेश - इन सबसे क्या लाभ होगा?
जिनेश - इससे आत्मा में शान्ति प्राप्त होती है। परिणामों में निर्मलता आती है। मन्दिर में आत्मा की चर्चा होती है। अत: यदि हम आत्मा को समझकर उसमें लीन हो जायें तो परमात्मा बन सकते हैं।

प्रश्न -
१. देवदर्शन की विधि अपने शब्दों में बोलिए।
२. मन्दिर में कैसे और क्यों जाना चाहिए?
३. मन्दिर में कौन-कौन वस्तु नहीं ले जाना चाहिए?
४. देवदर्शन करते समय क्या बोलना चाहिए?
५. मन्दिर में क्या-क्या करना चाहिए?


Lesson 4: Dev Darshan

Dinesh - Jinesh ! Where are you going to?
Jinesh - To the holy temple.

Dinesh - What for ?
Jinesh - To have darshan of the Jinendra Bhagwan.

Dinesh - Well, I also come with you.
Jinesh - That is fine! first put off this leather belt. One should not carry things made of leather inside the temple.

Dinesh - Well, I shall just put it off.

(Both reach the temple)

Jinesh - Oh Brother, where are you going? Please put the shoes here. Shoes and chappals are off your not taken inside a temple. It seems you have not visited a temple before, and are not acquainted with the method of Darshan.
Dinesh - Yes, I do not know the correct method. Please let me know it.

Jinesh- First of all, we should take off our shoes and chappals and wash our hands and feet at the
gate of the temple where water is kept for the purpose. Then we should enter the temple proclaiming victory to God and uttering the word ‘Nissahi’ three times.

Dinesh- What is the meaning of ‘Nissahi’?
Jinesh- ‘Nissahi’ means giving up all kinds of worldly affairs. The meaning is that we should enter a temple after giving up all the desires and anxieties of the world.

Dinesh- Then, what?
Jinesh- Standing before the altar of God and chanting Om Jaya Jaya Jaya, Namostu, Namostu,
Namostu, Namo Arahantanam, Chattari Manglam etc., one should bow down before God. Then going around the altar three times, one should say his prayers. Then again bowing before God and chanting Namokar Mantra nine times, one should stand erect and meditate with concentration.

Dinesh- Well, this is the way one should have Darshan of God with concentration, what more?
Jinesh – After that one should study some religious books at least for half an hour. If religious discourse is going on, one should listen to that.

Dinesh- Is that all?
Jinesh- Not that, one should ponder over the matter read or heard in the discourse. Onė should
also ponder over questions like “Who am I ?” “Who is God ?” “How can I attain Godhood?” etc.

Dinesh- What is the good of all this?
Jinesh- This brings peace to the soul and purifies our thoughts. We talk about our soul in the temple. If we understand our soul and dive deep into it we can ourselves attain Godhood.

Questions:-

  1. Explain the method of Dev Darshan.
  2. How and for what purpose should we go to a temple?
  3. What things are prohibited inside a temple?
  4. What should we chant at the time of Darshan?
  5. What rituals should we observe in a temple?

[Go to contents]

3 Likes