बालबोध पाठमाला भाग-१ | Balbodh Pathmala Part-1 [Hindi & English]

तीर्थंकर भगवान

छात्र - गुरुजी ! बाहुबली क्या भगवान नहीं हैं ?
अध्यापक - क्यों नहीं हैं ?
छात्र - चौबीस भगवानों में तो उनका नाम आता ही नहीं है।
अध्यापक - चौबीस तो तीर्थंकर होते हैं। जो वीतरागी और सर्वज्ञ हैं, वे सभी भगवान हैं। अरहंत परमेष्ठी और सिद्ध परमेष्ठी भगवान ही तो हैं।
छात्र - क्या तीर्थंकर भगवान नहीं होते ?
अध्यापक - तीर्थकर तो भगवान होते ही हैं पर साथ ही जो तीर्थंकर न हों पर वीतरागी और पूर्णज्ञानी हों, वे अरहंत और सिद्ध भी भगवान हैं।
छात्र - तो तीर्थंकर किसे कहते हैं ?
अध्यापक - जो धर्मतीर्थ (मुक्ति का मार्ग) का उपदेश देते हैं, समवशरण आदि विभूति से युक्त होते हैं और जिनको तीर्थंकर नामकर्म नाम का महापुण्य का उदय होता है, उन्हें तीर्थंकर कहते हैं। वे चौबीस होते हैं।
छात्र - कृपया चौबीसों के नाम बताइए?
अध्यापक -

  1. श्री ऋषभनाथ- बैल
  2. श्री अजितनाथ- हाथी
  3. श्री संभवनाथ- अश्व (घोड़ा)
  4. श्री अभिनंदननाथ- बंदर
  5. श्री सुमतिनाथ- चकवा
  6. श्री पद्मप्रभ- कमल
  7. श्री सुपार्श्वनाथ- साथिया (स्वस्तिक)
  8. श्री चन्द्रप्रभ- चन्द्रमा
  9. श्री पुष्पदंत- मगर
  10. श्री शीतलनाथ- कल्पवृक्ष
  11. श्री श्रेयांसनाथ- गैंडा
  12. श्री वासुपूज्य- भैंसा
  13. श्री विमलनाथ- शूकर
  14. श्री अनंतनाथ- सेही
  15. श्री धर्मनाथ- वज्रदंड
  16. श्री शांतिनाथ- मृग (हिरण)
  17. श्री कुंथुनाथ- बकरा
  18. श्री अरहनाथ- मछली
  19. श्री मल्लिनाथ- कलश
  20. श्री मुनिस्रुव्रतनाथ- कच्छप (कछुआ)
  21. श्री नमिनाथ- नीलकमल
  22. श्री नेमिनाथ- शंख
  23. श्री पार्श्वनाथ- सर्प
  24. श्री महावीर(वर्द्धमान, वीर, अतिवीर, सन्मति) - सिंह

छात्र - इनका तो याद रहना कठिन है।
अध्यापक - कठिन नहीं है। हम तुम्हें एक छन्द सुनाते हैं, उसे याद कर लेना, फिर याद रखने में सरलता होगी।
छन्द

ऋषभ अजित संभव अभिनन्दन, सुमति पद्मम सुपार्श्व जिनराय।
चन्द्र पुहुप शीतल श्रेयांस जिन, वासुपूज्य पूजित सुरराय ।।
विमल अनन्त धर्म जस उज्ज्वल, शान्ति कुन्थु अर मल्लि मनाय।
मुनिसुव्रत नमि नेमि पार्श्वप्रभु, वर्द्धमान पद पुष्प चढ़ाय।।

छात्र - इनके जानने से क्या लाभ है ?
अध्यापक - इनके उपदेश को समझकर उस पर चलने से हम सब भी भगवान बन सकते हैं।

प्रश्न -
१. भगवान किसे कहते हैं ?
२. तीर्थंकर किसे कहते हैं ?
३. तीर्थंकर और भगवान में क्या अंतर है? क्या प्रत्येक भगवान तीर्थंकर होते हैं?
४. तीर्थंकर कितने होते हैं ? नाम सहित बताइए।
५. क्या भगवान भी चौबीस ही होते हैं ?
६. पहले, पाँचवें, आठवें, तेरहवें, सोलहवें, बीसवें, बाईसवें और चौबीसवें तीर्थंकरों के नाम बताइये।
७. एक से अधिक नाम किन-किन तीर्थंकरों के हैं ? नाम सहित बताइये।


Lesson 3: Tirthankar Bhagwan

Student- Sir, is Bahubali not a God?
Teacher - Why not?

Student - But, he occupies no place in the list of twenty-four Tirthankaras.
Теacher - Twenty-four are the Tirthankaras. All those who are omniscients and are free from
attachment are the Gods.

Student - Are the Tirthankaras not Gods?
Teacher - The Tirthankaras are indeed Gods, but even those who are not Tirthankaras, but are
unattached and omniscient i.e. the Arahantas and the Siddhas are also Gods.

Student - Who is a Tirthankar?
Teacher - One who preaches the right path to liberation, is surrounded by the magnificence of Samavsaran and other glories and in whom Tirthankar Namkarma has come to fruition, is called a Tirthankar. These are twenty-four in number.

Student - Kindly let us know their names.
Teacher -

  1. Rishabhdeo (Adinath)
  2. Ajitnath
  3. Sambhavnath
  4. Abhinadan
  5. Sumatinath
  6. Padmaprabha
  7. Suparshwanath
  8. Chandraprabha
  9. Pushpadanta (SuvidhiNath)
  10. Shitalnath
  11. Shreyansnath
  12. Vasupujya
  13. Vimalnath
  14. Anantnath
  15. Dharmanath
  16. Shantinath
  17. Kunthunath
  18. Arahnath
  19. Mallinath
  20. Munisuvrat
  21. Naminath
  22. Neminath
  23. Parshwanath
  24. Mahavir (Vardhman, Vir, Ativir, Sanmati)

Student - Sir, it is difficult to remember these names.
Teacher - No, it is not, I recite a poem, which you should learn by heart. Then it will be easy for you to remember these names.

Rishabh, Ajit, Sambhav, Abhinandan, Sumati,
Padam, Suparshwa Jinray;
Chandra, Puhup, Shital, Shreyans Jin,
Vasupujya pujit surray;
Vimal; Anant, Dharma jas ujjval, Shanti,
Kunthu, Ara, Malli manay;
Munisuvrata, Nami, Nemi, Parshwa Prabhu,
Vardhman pad pushpa chadhay.

Student- Sir, what is the good of knowing these?
Teacher- We can ourselves attain Godhood by understanding their teachings and practicing them.

Questions:-

  1. Who is called a God?
  2. Who is called a Tirthankar?
  3. What is the difference between a Tirthankar and a God ? Is every God a Tirthankar?
  4. How many Tirthankaras are there? Name them.
  5. Are Gods too Twenty-four in number?
  6. Tell the names of the first, the fifth, the eighth, the thirteenth, the sixteenth, the twentieth, the twenty-second and the twenty-fourth Tirthankaras.
  7. How many Tirthankaras bear more than one name? Name them.

[Go to contents]

3 Likes